Tue. Oct 6th, 2026

ई-रिक्शा रूट का दायरा बढ़ाने पर चालकों में खुशी

ई-रिक्शा के रूट का दायरा बढ़ाने पर चालकों ने खुशी जताई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व विधायक संजय गुप्ता और अधिकारियों का आभार जताया।

बृहस्पतिवार को ई-रिक्शा चालकों की बैठक कनखल बैरागी कैंप में हुई। बैठक में पंचपुरी ई-रिक्शा महासंघ और ई-रिक्शा खाटू श्याम परिवार के संघर्ष के बाद रूट का दायरा बढ़ाने पर खुशी जताई। महासंघ के महासचिव व ई-रिक्शा खाटू श्याम परिवार के अध्यक्ष नवीन अग्रवाल का रिक्शा चालकों ने स्वागत किया।
नवीन अग्रवाल ने बताया कि दिसंबर माह में पुलिस-प्रशासन ने ई-रिक्शा संचालन के लिए कलर कोड रूट प्लान लागू किया था। जिससे रिक्शा चालकों के साथ ही यात्री भी परेशान थे। ई-रिक्शा खाटू श्याम परिवार और पंचपुरी ई रिक्शा महासंघ के संरक्षक पूर्व विधायक संजय गुप्ता के साथ मिलकर चालकों की इस समस्या को लेकर प्रमुखता से उठाया गया। इसके बाद एसएसपी ने रूट का दायरा बढ़ाने का कार्य कर चालकों को राहत दी है।

ई-रिक्शा चालक त्रिभुवन पांडे और अभिषेक पंडित ने कहा कि पूर्व विधायक संजय गुप्ता और नवीन अग्रवाल के माध्यम हजारों ई-रिक्शा चालकों को रूट प्लान की समस्या से काफी हद तक राहत मिली है। बैठक में चरण सिंह राठौर, वतन कुमार झा, प्रीतम राजपूत, भानु प्रताप, अमरपाल, राज नारायण, पप्पू, राकेश, मनीष, सुशील, अमित चौधरी आदि शामिल रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed