Tue. Jun 16th, 2026

IPL 2023 में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी कर सकते हैं डेविड वॉर्नर, ये खिलाड़ी भी शामिल हैं लिस्ट में

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (David Warner) आईपीएल 2023 में एक बार फिर कप्तानी करते हुए नजर आ सकते हैं। उन्हें दिल्ली कैपिटल्स  का कप्तान बनाया जा सकता है। ऋषभ पंत के एक्सीडेंट के बाद दिल्ली कैपिटल्स नया कप्तान खोज रही है।

बता दें कि ऋषभ पंत का 30 दिसंबर कार एक्सीडेंट हो गया था। हादसे में पंत घायल हो गए थे। इस वक्त उनका इलाज चल रहा है। पंत को ठीक होने में काफी समय लग सकता है जिसके चलते वह कई बड़े टूर्नामेंट से बाहर हो सकते हैं। उनका आईपीएल में भी खेलना मुश्किल है। ऐसे में डेविड वॉर्नर को दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी की रेस में सबसे आगे माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *