Tue. Sep 22nd, 2026

खनन मामले में विधायक ने सीएम को सौंपा ज्ञापन

हल्दूचौड़ (नैनीताल)। लालकुआं विधायक डॉ. मोहन बिष्ट ने देहरादून में सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। उन्होंने गौला और नंधौर नदी में खनन कार्य में गतिरोध को दूर करने और खनन कार्य सुचारु रूप से शुरू करने के लिए ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बताया कि गौला नदी हल्द्वानी, गोरापड़ाव, मोटाहल्दू, हल्दूचौड़, बिंदुखत्ता, चोरगलिया और सूखी नदी में बाढ़ सुरक्षा योजना को मंजूरी देने और बरेली रोड इंदिरा नगर नाला और काठगोदाम के पास क्षतिग्रस्त गौलापार नहर के लिए धन आवंटित करवाने की मांग की। साथ ही अन्य समस्याओं का हल कराने की भी बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed