Sun. Nov 22nd, 2026

नैनीताल पहुंचे मशहूर कॉमेडियन राजपाल यादव

नैनीताल। नैनीताल में एक बार फिर फिल्मों की शूटिंग का दौर शुरू हो गया है। इन दिनों बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन राजपाल यादव शूटिंग के लिए यहां पहुंचे हैं। राजपाल यादव नैनीताल के होटल बलरामपुर हाउस में ठहरे हैं।

इन दिनों कॉमेडियन राजपाल यादव और अभिनेता हेमंत पांडे नैनीताल में हैं। बलरामपुर हाउस के जीएम एमसी खुल्बे ने बताया कि राजपाल यादव शनिवार को पहुंचे। रविवार सुबह छह बजे शूटिंग के लिए सातताल गए। सातताल में उनकी नई फिल्म का फिल्मांकन हो रहा है। शूटिंग की टीम के लिए उनके होटल में कई कमरे बुक कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि रविवार को राजपाल यादव ने उनके स्टाफ के साथ फोटो खिंचवाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *