Tue. Apr 28th, 2026

13 जनवरी को होगी सुक्खू सरकार की पहली कैबिनेट की बैठक

मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद अब सरकार की पहली कैबिनेट की बैठक 13 जनवरी को होगी। सुक्खू सरकार के मंत्रिमंडल की पहली बैठक शुक्रवार को दोपहर 12 बजे हिमाचल प्रदेश सचिवालय में आयोजित होगी।  सुक्खू सरकार की पहली कैबिनेट का जनता बेसब्री से इन्तजार कर रही है। कांग्रेस पहली कैबिनेट में ही ओपीएस (OPS) देने का वादा कर चुकी है। वहीं प्रदेश के हजारों युवाओं को  नौकरियां देने का भी वादा कांग्रेस ने अपने चुनाव के घोषणा पत्र में किया था। वहीं कांग्रेस पहली कैबिनेट बैठक में महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपए देने का वादा भी किया है। अपने घोषणा पत्र में यह भी जिक्र किया था कि कैबिनेट की पहली बैठक में 300 यूनिट बिजली फ्री देने पर भी निर्णय लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *