Tue. Sep 22nd, 2026

उत्तराखंड में ऐसा रहेगा अगले एक हफ्ते मौसम, यहाँ होगी बारिश और बर्फीबारी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तराखंड राज्य के लिए 26 जनवरी तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है मौसम विभाग के निदेशक डॉ विक्रम सिंह के अनुसार 26 जनवरी को राज्य के जनपदों के अधिकांश स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा और भारी वर्षा के साथ बर्फबारी की बात कही है। इस बीच गर्जन के साथ वर्षा हो सकती है साथ ही 2500 मीटर एवं उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि 25 जनवरी को अधिकांश स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा बर्फबारी तथा गर्जन के साथ बरसात हो सकती है।

तथा 2500 मीटर एवं उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने का अनुमान है। मौसम विभाग का कहना है कि 26 जनवरी को राज्य के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग एवं बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा एवं बर्फबारी होने की संभावना है साथ ही राज्य के देहरादून, टिहरी, पौड़ी.ल, नैनीताल, चंपावत, उधमसिंह नगर तथा हरिद्वार जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ ओलावृष्टि एवं अकाशीय बिजली चमकने तथा तेज बौछार होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed