Fri. Apr 24th, 2026

15 दिवसीय आयुष शिविर का शुभारंभ:CM धामी बोले- उत्तराखंड आयुष का केंद्र, आयुर्वेद प्राचीन चिकित्सा पद्धति

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित 15 दिवसीय आयुष शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड आयुष का केंद्र रहा है। आयुष, योग एवं आयुर्वेद का संदेश देश व दुनिया को उत्तराखंड से गया है।

उन्होंने कहा कि आयुष योग एवं आयुर्वेद हमारी प्राचीन चिकित्सा पद्धति रही है। आयुष शिविर के माध्यम से कर्मिकों को उपचार करने की सुविधा होगी। कार्मिकों की स्वस्थता के लिये ऐसे प्रयासों की सीएम ने सराहना की। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, सचिव डॉ पंकज कुमार पांडेय, अपर सचिव विजय जोगदंडे मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *