Wed. Jul 22nd, 2026

ऑस्ट्रेलियन ओपन के महिला सिंगल्स के फाइनलिस्ट तय, सबालेंका का सामना रिबाकिना से

ऑस्ट्रेलियन ओपन धीरे-धीरे अपने अंजाम तक पहुंचने वाला है। महिल सिंगल्स के फाइनलिस्ट तय हो गए हैं। महिला सिंगल्स के फाइनल में बेलारूस एरीना सबालेंका का सामना एलेना रिबाकिना से होगा। रिबाकिना ने पहले सेमीफाइनल में दो बार की चैंपियन विक्टोरिया अजारेंका को 7-6, 6-3 से हरा दिया। कजाकिस्तान की रिबाकिना को फाइनल में एड़ी चोटी का जोर लगाना होगा।

सबालेंका ने पांचवीं वरीयता प्राप्त माग्दा लिनेट को 7-6, 6-2 से हराया। रिबाकिना ने अपना सेमीफाइनल मैच एक घंटे 41 मिनट में जीता। 2012 और 2013 में अजारेंका ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन रह चुकी हैं। रिबाकिना इससे पहले इस ग्रैंड स्लैम में इगा स्वियातेक और जेलेना ओस्टापेंको को भी हरा चुकी हैं। वहीं, सबालेंका पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में पहुंची हैं। हालांकि, उनका सामना विम्बलडन चैंपियन रिबाकिना से होगा। सबालेंका पिछला 10 मैचों से अजेय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *