Fri. Jun 26th, 2026

जर्मनी सेमीफाइनल में, 58 मिनट तक दो गोल से पिछड़ने के बाद की वापसी, इंग्लैंड को शूटआउट में हराया

हॉकी विश्व कप में खेल के 58 मिनट तक 0-2 पिछड़े चल रहे जर्मनी ने अंतिम दो मिनट में दो गोल कर इंग्लैंड के खिलाफ न सिर्फ 2-2 की बराबरी की बल्कि पेनाल्टी शूटआउट में 4-3 से बाजी मारकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। इंग्लैंड को 12वें मिनट में जाशरी वालेस ने मैदानी गोल और 33 मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर पर लियम अंसेल ने गोलकर 2-0 की बढ़त दिलाई।

58वें मिनट में कप्तान मैट्स ग्रामबुश ने मैदानी गोल किया इसके एक मिनट बाद टॉम ग्रामबुश ने पेनाल्टी स्ट्रोक पर गोल कर जर्मनी को 2-2 की बराबरी दिला दी। शूटआउट में जर्मनी ने चारों गोल किए, जबकि इंग्लैंड के गुडफील्ड और अंसेल गोल नहीं कर पाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *