Thu. Jun 11th, 2026

महिलाएं वसूलेंगी नगर में यूजर चार्ज

शक्तिफार्म। नगर के तहत आवासीय परिसर एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से लिया जाने वाला यूजर चार्ज अब स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) की सदस्य महिलाएं वसूलेंगी। इसके लिए नगर पंचायत शक्तिगढ़ ने सात वार्डों के लिए सात समूह बनाए हैं। मां दुर्गा वाहिनी नामक सात महिला समूह नगर परिक्षेत्र में आने वाले सभी आवासीय परिसर से 30 रुपये और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से 50 रुपये प्रति माह की दर से यूजर चार्ज वसूलेंगी।

नगर पंचायत शक्तिगढ़ में हुई बैठक में अध्यक्ष सुनील विश्वास एवं ईओ प्रतिभा कोहली ने नगर से यूजर चार्ज वसूलने के लिए महिलाओं को रजिस्टर, रसीद बुक, परिचय पत्र बांटे। ईओ प्रतिभा ने बताया कि हाईकोर्ट एवं शासन से प्राप्त निर्देश के अनुरूप यूजर चार्ज की वसूली न हो पाने के कारण महिला समूह बनाए गए। इन महिलाओं ने मात्र छह दिनों में दस हजार रुपये वसूले। वहां सभासद कार्तिक सुतार, गोविंद सरकार, विक्रम भंडारी, गोविंद पोखरिया, मनोज सरकार, नेहा चौहान, पूनम अग्रवाल, ममता मंडल, शर्मिला दास, प्रेमा बिष्ट, मीना सुतार आदि रहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed