Tue. Apr 28th, 2026

उत्तराखंड के किसानों के लिए अच्छी खबर, जानिए कैसे बढ़ेगी आपकी आमदनी

प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में जिन किसानों के पास दो नाली जमीन है तो वे सेब बगीचे लगाकर आमदनी बढ़ा सकते हैं। सरकार की ओर से सेब बगीचे लगाने पर किसानों को 80 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जा रही है। इसके अलावा किसान उद्यान विभाग की ओर से पंजीकृत फर्म व नर्सरियों के अलावा हिमाचल से सेब की अच्छी गुणवत्ता के पौधे खरीदने के लिए स्वतंत्र होंगे।

कृषि एवं उद्यान मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि शीतकाल में बड़े स्तर पर विभिन्न फल पौधों के रोपण पर विशेष जोर दिया जा रहा है। उद्यान विभाग की मिशन एप्पल योजना के बजट में बढ़ोतरी कर सेब बागानों की स्थापना के लिए किसानों को 80 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *