Wed. Aug 19th, 2026

Hockey World Cup 2023 में भारत के शर्मनाक प्रदर्शन के बाद कोच ग्राहम रीड ने दिया इस्तीफा, कहा- ‘अब समय आ गया’

नई दिल्ली,हॉकी विश्व कप 2023  में भारतीय टीम के खराब प्रदर्शन के बाद भारतीय हॉकी टीम के प्रमुख कोच ग्राहम रीड ने इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि ओडिशा में खेले गए हॉकी विश्व कप में भारतीय टीम क्वार्टर फाइनल में भी नहीं पहुंच पाई।

अब टीम इंडिया के हेड कोच ग्राहम रीड ने इस्तीफा दे दिया है। रीड के अलावा विश्लेषण कोच ग्रेग क्लार्क और वैज्ञानकि सलाहकार मिशेल डेविड पेम्बरटन ने भी इस्तीफा दे दिया। इसके साथ ही इन तीनों के इस्तीफे को हॉकी इंडिया ने स्वीकार भी कर लिया है

दरअसल हॉकी विश्व कप 2023 के समापन के एक दिन बाद हॉकी इंडिया के अध्यक्ष को भारतीय हॉकी टीम के कोच ग्राहम रीड ने इस्तीफा दे दिया और उनका इस्तीफा अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने स्वीकार कर लिया। ग्राहम ने इस्तीफे के बाद कहा, ”अब समय आ गया है कि मैं हट जाउं और अगले प्रहंधन को शासन सौंप दूं। भारतीय टीम और हॉकी इंडिया के साथ काम करना सम्मान और सौभाग्य की बात है और मैंने इस शानदार यात्रा के हर पल का आनंद लिया। मैं टीम को शुभकामनाएं देता हूं”

हॉकी विश्व कप 2023 में टीम इंडिया 9वें स्थान पर रही। टीम इंडिया पूल डी में शामिल थी, जिसमें उसने 3 मैच खेले। इस दौरान 2 मैचों में भारत ने जीत हासिल की। जबकि एक मैच में हार का सामना करना पड़ा। इस पूल में इंग्लैंड टॉप पर रही। इंग्लैंड ने 3 में से 2 मैच जीते। लेकिन उसके कुल गोल्स ज्यादा थे

क्रॉसओवर मुकाबले में टीम इंडिया को 12वीं रैंकिंग की टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ हारकर खिताब की रेस से बाहर होना पड़ा। उस मैच में दोनों टीमों के गोल पहले 3-3 की बराबरी पर थे, जिसके चलते मुकाबला शूटआउट में गया था। शूटआउट में न्यूजीलैंड ने 5-4 से जीत हासिल की।

अगर टूर्नामेंट के फाइनल मैच की बात करें यह जर्मनी और बेल्जियम के बीच खेला गया। यह मैच फुल टाइम तक 3-3 की बराबरी पर समाप्त हुआ। लेकिन के बाद जर्मनी ने शूटआउट में जीत हासिल की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed