कोचिंग स्टूडेंट्स के लिए पोर्टल लॉन्च:शिकायतों का तीन दिन में समाधान, स्टेटस देख सकेंगे
काेटा में काेचिंग करने वाले स्टूडेंट्स की हाॅस्टल और संस्थानाें काे लेकर शिकायतें के समाधान के लिए जिला प्रशासन ने पाेर्टल बनाया है। यह राजस्थान सरकार के संपर्क पाेर्टल की तरह है। इसे गुरुवार काे लाॅन्च कर दिया। पाेर्टल पर दर्ज स्टूडेंट्स की समस्याओं का 3 दिन में समाधान करना हाेगा।
कलेक्टर ओपी बनुकर ने बताया कि पाेर्टल पर कोचिंग संस्थानाें, हॉस्टल, पीजी, मैस, परिवहन, लॉ एंड ऑर्डर आदि से जुड़ी समस्याएं रजिस्टर्ड हाेंगी। स्टूडेंट्स शिकायत निवारण काे लेकर स्टेटस देख सकेंगे। मुकेश विजय, भारत जैन एवं राहुल वर्मा उपस्थित रहे।
10 तरह की कैटेगरी
पाेर्टल में पुलिस, परिवहन, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, शिक्षा, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग व केईडीएल आदि को जोड़ते हुए 10 विभिन्न कैटेगरी बनाई गई है। विद्यार्थी एवं परिजन लिखकर अथवा दस्तावेज अपलोड करके शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
