Thu. Nov 26th, 2026

जीबी पंत इंटर कॉलेज काशीपुर की प्रबंध समिति ने कॉलेज में बिना अनुमति शिक्षक नियुक्ति पर जताई नाराजगी

काशीपुर। जीबी पंत स्मारक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अजय शंकर कौशिक को विद्यालय प्रबंध समिति के प्रबंधक डॉ. एसके शर्मा ने बुधवार को कार्यमुक्त कर दिया। फिलहाल कौशिक को बीईओ कार्यालय से संबद्ध किया गया है।

जीबी पंत शिक्षा समिति के अध्यक्ष डॉ. एसके शर्मा ने प्रधानाचार्य कौशिक को कार्यमुक्त करने का आदेश जारी कर दिया है। विद्यालय से पत्रावली खोने को इसका आधार बनाया गया है। कार्यमुक्ति आदेश में कहा गया है कि पत्रावली खोने की एफआईआर पुलिस में दर्ज कराई जानी थी। इसके लिए प्रधानाचार्य कौशिक को शिक्षा समिति के अध्यक्ष ने निर्देश जारी किए थे लेकिन उन्होंने निर्देश का पालन नहीं किया।

शिक्षा समिति ने माना कि कौशिक जांच में शिथिलता बरत जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। इसकी वजह इस प्रकरण को उनके पुत्र से जुड़ा माना गया। इसलिए कौशिक को जांच पूरी होने तक तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया गया। पूर्व प्रधानाचार्य कौशिक ने बताया कि उन्हें फिलहाल उन्हें बीईओ कार्यालय से संबद्ध किया गया है। वह बीईओ कार्यालय में उपस्थिति लगा रहे हैं।
इससे पूर्व इंटर कॉलेज में हुई प्रेसवार्ता में विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) के प्रबंधक डॉ. एसके शर्मा ने पूर्व प्रधानाचार्य कौशिक पर समिति को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने प्रधानाचार्य पर शिक्षक-अभिभावक समिति (पीटीए) के नाम पर घोटाले का आरोप लगाया। बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि विद्यालय में शिक्षा समिति की संस्तुति के बिना शिक्षकों की नियुक्ति की जा रही है।

पूछने पर पूर्व प्रधानाचार्य कौशिक ने अध्यापक की नियुक्ति पीटीए से की जाती है। इसलिए उनके अधिकार क्षेत्र में एसएमसी हस्तक्षेप न करे। प्रबंधक शर्मा ने बताया कि पीटीए के अध्यक्ष को पूर्व प्रधानाचार्य या चेक पर साइन कराने वाले व्यक्ति के अतिरिक्त पीटीए से नियुक्त कोई शिक्षक नहीं जानता है। पीटीए के अध्यक्ष को विद्यालय की किसी भी बोर्ड बैठक में नहीं देखा गया। विद्यालय के हिसाब-किताब में भी अनियमितता का संदेह है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed