Sat. Nov 21st, 2026

मौसम की आंख मिचौली से लोग परेशान, दिन में चटख धूप, रात में सर्द हवाएं

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम शुष्क हो गया है और चटख धूप कड़ाके की ठंड से राहत दे रही है। हालांकि, मैदानों में सुबह घना कोहरा परेशानी बढ़ा रहा है। बुधवार को सुबह मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रहा। हालांकि, दिन में ज्यादातर जगह चटख धूप खिली। जिससे तापमान में बढ़ोतरी हुई और ठंड से राहत महसूस की गई।

पर्वतीय क्षेत्रों में बीते दिनों हुए हिमपात के बाद सर्द हवाएं ठिठुरन बढ़ा रही हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, उत्तराखंड में फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा। पहाड़ से मैदान तक चटख धूप खिलने से तापमान में वृद्धि हो सकती है। ऊधमसिंह नगर व हरिद्वार समेत तमाम मैदानी क्षेत्रों में उथला कोहरा छाया रह सकता है। दोपहर बाद मध्यम हवाएं ठिठुरन बढ़ा सकती हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *