Thu. Aug 20th, 2026

देवभूमि के इस बेटे ने पास की यूपीएससी परीक्षा पूरे देश में हासिल किया 70 वा स्थान।

उत्तराखंड के युवा ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में कामयाबी प्राप्त कर राज्य का नाम रोशन किया है। लोक सेवा आयोग की परीक्षा में दन्या के रहने वाले राहुल जोशी ने भूवैज्ञानिक पद पर पूरे देश में 70 वा स्थान हासिल किया है। मंगलवार को यूपीएससी ने परीक्षा के नतीजे जारी किए थे ।

मूल रूप से अल्मोड़ा दन्या के रहने वाले राहुल जोशी मौजूदा वक्त में शेरवानी क्षेत्र मल्लीताल नैनीताल में रहते हैं।राहुल जोशी के पिता का नाम गणेश जोशी है जोकि पंगोट क्षेत्र में स्थित एक होटल में कार्य करते हैं तो वही मां हेमा जोशी हाउसवाइफ है।राहुल जोशी ने नैनीताल के सनवाल स्कूल से 12वीं तक की शिक्षा हासिल की। इसके बाद उन्होंने नैनीताल स्थित डीएसबी परिसर से बीएससी और एमएससी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed