Tue. Jun 16th, 2026

75 डॉलर के नीचे पहुंचा क्रूड ऑयल, पेट्रोल-डीजल में उछाल, MP के इन में बढ़ गए ईंधन के दाम, जानें ताजा भाव

इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के दाम में उतार-चढ़ाव जारी है। वर्तमान में क्रूड ऑयल के भाव 75 डॉलर से भी नीचे पहुँच चुके हैं। डब्ल्यूटीआई क्रूड 73.39 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। वहीं ब्रेंट क्रूड के दाम 79.94 डॉलर तक दर्ज किया गया है। तेल कंपनियों ने भी पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। देश के महानगरों में ईंधन की कीमत स्थिर है। हालांकि कई राज्यों में बदलाव देखा गया है। जिसमें मध्यप्रदेश भी शामिल है। एमपी के विभिन्न शहरों में फ्यूल के रेट अलग देखे गए हैं। कहीं यह महंगा हुआ है तो कहीं सस्ता।

इन शहरों में महंगा हुआ पेट्रोल

अलीराजपुर में 0.30 रुपये, अशोकनगर में 0.88 रुपये, बेतूल में 0.92 रुपये, भिंड में 0.48 रुपये, छतरपुर में 0.34 रुपये, छिंदवाड़ा में 0.44 रुपये, दमोह 0.69 रुपये, देवास में 0.41 रुपये, गुना में 0.26 रुपये, झाबुआ में 0.50 रुपये, कटनी में 0.31 रुपये, सिवनी में 0.31 रुपये, उज्जैन में 0.46 रुपये और विदिशा में 0.42 रुपये की वृद्धि हुई पेट्रोल के भाव में हुई है। वहीं सीहोर में 0.66 रुपये, पन्ना में 0.45 रुपये, नरसिंहपुर में 0.45 रुपये, बालाघाट में 0.58 रुपये की गिरावट हुई है।

डीजल के भाव में बदलाव

उज्जैन में 0.43 रुपये, उमरिया में 0.39 रुपये, झाबुआ में 0.46 रुपये, धार में 0.40 रुपये, देवास में 0.37 रुपये, दमोह में 0.60 रुपये, छिंदवाड़ा में 0.41 रुपये, भिंड में 0.44 रुपये और आशिकंगर में 0.80 रुपये बढ़ोत्तरी डीजल के भाव में हुई है। बालाघाट में 0.54 रुपयेम अनुपुर में 0.30 रुपये, बुरहानपुर में 0.23 रुपये, इंदौर में 0.33 रुपये, जबलपुर में 0.34 रुपये, खंडवा में 0.79 रुपये की गिरावट डीजल के भाव में देखी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed