Tue. Jun 16th, 2026

जेलर में रजनीकांत के साथ काम करेंगे जैकी श्रॉफ

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ, दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत के साथ फिल्म जेलर में नजर आएंगे। रजनीकांत बहुत जल्द फिल्म जेलर में नजर आएंगे।
इस फिल्म में जैकी श्रॉफ की भी एंट्री हो गई है। जैकी श्रॉफ का फर्स्ट लुक भी सामने आ गया है, जिसमें वह खतरनाक अंदाज में नजर आ रहे हैं। सन पिक्चर्स के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से जैकी श्रॉफ का फस्र्ट लुक शेयर किया गया है, जिसमें वह काफी इंटेंस अंदाज में दिख रहे हैं। जेलर एक एक्शन फिल्म है। फिल्म के निर्देशक नेल्सन दिलीप कुमार हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed