Fri. Jun 12th, 2026

नहीं रहे उत्तराखंड वॉलीबाल एसोसिएशन के पूर्व महासचिव संतोष नौटियाल

देहरादून। वॉलीबाल एसोसिएशन के पूर्व महासचिव संतोष कुमार नौटियाल (कारगी ग्रांट, दुर्गा इन्कलेब) देहरादून का 72 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। 7 फरवरी को उनका अंतिम संस्कार हरिद्वार में कर पंचतत्व में विलीन हो गये। नौटियाल वर्ष 2011 में संयुक्त निदेशक, प्रशिक्षण श्रम एवं सेवायोजन हल्द्वानी के पद से सेवानिवृत्त हुए। इससे पूर्व ये प्रधानाचार्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान डोईवाला एवं महिला आई टी आई मंसुरी के पद पर भी कार्य किया। श्री नौटियाल अपनें समय में उच्च स्तर के वालिबाल खिलाड़ी रहे हैं। तथा उत्तराखण्ड वालीबाल एसोसिएशन में सचिव पद पर भी कार्य किया। इनके परिवार में  पत्नि, एक पुत्र एवं पुत्र बधु हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed