Tue. Apr 28th, 2026

उत्तराखंड में ऐसे बनेगा हेलीपोर्ट्स एवं हेलीपैड्स का जाल, इन जगहों क़ो किया गया चिन्हित

देहरादून :-मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने बुधवार को सचिवालय में हेलीपोर्ट्स एवं हेलीपैड्स की प्रगति की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को सभी हेलीपैड्स और हेलीपोर्ट्स का निर्माण कार्य पूर्ण होने की उत्तरोत्तर तिथियां निर्धारित की जाए।

मुख्य सचिव ने कहा कि हेलीपैड्स और हेलीपोर्ट्स के लिए भूमि चिन्हीकरण एवं डीपीआर तैयार करने के काम शीघ्र पूर्ण कर लिए जाएं। हेलीपैड्स और हेलीपोर्ट्स आदि के लिए लैंड ट्रांसफर में अटके मामलों को प्रतिदिन मॉनिटरिंग कर निस्तारित किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *