Thu. Nov 26th, 2026

भाजपा के राज में ही युवाओं का भविष्य सुरक्षित, देश का युवा भाजपा को पसंद कर रहा

रुड़की, भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गौरव कौशिक ने कहा कि भाजपा के राज में ही युवाओं का भविष्य सुरक्षित है। देश का युवा भाजपा को पसंद कर रहा है और भाजपा में युवा शामिल हो रहे हैं।

बुधवार को दिल्ली रोड स्थित चौधरी चरण सिंह चौक के समीप नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गौरव कौशिक का स्वागत किया गया। इस अवसर पर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गौरव कौशिक ने कहा कि भाजपा को देश हित व देशभक्त पार्टी के रूप देखा जा रहा है। भाजपा ने अनेक योजनाएं चलाकर युवाओं को रोजगार देने का काम किया है। इस मौके पर पार्षद सचिन चौधरी, विपिन चौधरी, संदीप, शुभम चौधरी, विक्की, परविंदर चौधरी, विशाल मलिक, विक्रम नेगी, अमन चौधरी, सलमान, सिकंदर, शिवम गिरी, रोहित गिरी, जॉनी, राजा आदि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed