Thu. Jul 30th, 2026

नोरा फतेही ने दुबई में सेलिब्रेट किया जन्मदिन

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही ने अपना 31वां जन्मदिन दुबई में सेलिब्रेट किया।नोरा फतेही ने अपना जन्मदिन दुबई में अपने दोस्तों के साथ मनाया। नोरा ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें वह अपनी गर्ल गैंग के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रही हैं। इस वीडियो में नोरा कलरफुल फ्लावर प्रिंट स्कर्ट और टॉप पहने हुए शिप पर बेली डांस कर रही हैं। वहीं उनकी गर्ल गैंग उन्हें चीयर कर रही है।
नोरा फतेही ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “मैं अटेंशन पाना चाहती थी, लेकिन अटेंशन ने मुझे पा लिया। नोरा के इस वीडियो पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक उन्हें बर्थडे विश कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed