Mon. Nov 23rd, 2026

देर रात पलटन बाजार में कपड़ों की दुकान में लगी आग, दमकल की टीम ने पाया काबू

देहरादून के पलटन बाजार में शुक्रवार की रात एक कपड़ों की दुकान में आग लग गई। सूचना मिलते ही पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। गनीमत रही कि रात होने के कारण दुकान व बाजार में लोग नहीं थे।

जानकारी के अनुसार, रामा मार्केट के सामने प्रभुराम की कपड़ों की दुकान है। रात करीब दस बजे दुकान में अचानक आग भड़क गई। इंस्पेक्टर कोतवाली विद्याभूषण नेगी ने बताया कि दमकल की एक गाड़ी ने आग पर करीब 15 मिनट में ही काबू पा लिया था। आग से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। आग के कारणों का पता किया जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed