Thu. Aug 6th, 2026

(देहरादून) मौसम अपडेट फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ 2 दिन होगी बरसात. 26 तक जारी मौसम विभाग का पूर्वानुमान।।

देहरादून मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड राज्य में 24 फरवरी तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इसके बाद हल्का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते मौसम के करवट लेने के आसार हैं।
25 और 26 फरवरी को तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने बताया कि 25 और 26 फरवरी को एक बार फिर से तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं पहाड़ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात भी देखने को मिल सकता है।

हालांकि, 28 फरवरी के बाद गर्मी का दौर देखने को मिलेगा।
उत्तराखंड में फिलहाल मौसम साफ बना हुआ है। आज बुधवार को प्रदेश के सभी जिलों में धूप खिलेगी। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक अगले तीन-चार दिनों तक उत्तर-पश्चिमी हवाओं की सक्रियता के चलते गर्मी से थोड़ी राहत रहेगी। मैदान से लेकर पहाड़ तक तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed