Wed. Oct 7th, 2026

सैलानियों का वाहन पहाड़ी से टकराया, छह घायल

नैनीताल। सैलानियों की टेंपो ट्रेवलर रूसी के पास अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकरा गई। हादसे में टेंपो ट्रेवलर में सवार छह पर्यटक घायल हो गए। बीडी पांडे अस्पताल में इलाज के बाद एक सैलानी को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार को लुधियाना से टेंपो ट्रेवलर में सवार होकर पर्यटक नैनीताल आ रहे थे। तभी रूसी बाईपास में एक मोड़ पर वाहन पहाड़ी से जा टकराया। इस दौरान वाहन के अंदर बैठे पांच सैलानी और एक बच्चा चोटिल हो गया। इसके बाद राहगीरों की मदद से घायलों को बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया गया। पीएमएस डॉ. एलएमएस रावत ने बताया कि रधवेश, राजदीप, हरप्रीत, बीना, निशा को प्राथमिक उपचार देकर छुट्टी दे दी गई है। सात वर्षीय रेयान के सिर में चोट होने के कारण उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed