Wed. Nov 18th, 2026

अल्मोड़ा के मुक्केबाजों ने जीते छह स्वर्ण

रानीखेत (अल्मोड़ा)। टिहरी गढ़वाल में 24 से 28 फरवरी तक आयोजित प्रांतीय बाॅक्सिंग चैंपियनशिप में अल्मोड़ा जिले के बाॅक्सरों का शानदार प्रदर्शन रहा। कुमाऊं के मुक्केबाजों ने जानदार पंचों के माध्यम से छह स्वर्ण और चार कांस्य पदक जीते।

80 किलो भार वर्ग में अल्मोड़ा के गौरव सिंह, 75 किलो भार वर्ग में चौखुटिया की भावना मेहरा, 71 किलो भार वर्ग में रानीखेत के जितेंद्र सिंह, 51 किलो भार वर्ग में अल्मोड़ा की हिमानी पंत, 63.5 से 67 किलो भार वर्ग में दन्या के राहुल सिंह, 57 किलो वर्ग में हल्द्वानी के संजय कुमार ने स्वर्ण पदक जीता। 86 किलो भार वर्ग में चौखुटिया के मनमोहन सिंह नेगी, 75 किलो भार वर्ग में रानीखेत के हर्षित नेगी, 54 किलो भार वर्ग में अल्मोड़ा के पवन कुमार, 48 किलो में अल्मोड़ा की निशिता बिष्ट ने कांस्य पदक जीता। इन खिलाड़ियों ने सफलता का श्रेय कोच जीवन प्रकाश को दिया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *