Tue. Jun 2nd, 2026

नई बाइक खरीदने जा रहे युवक की हादसे में मौत

शांतिपुरी। सूर्यनगर के रहने वाले पुरोहित बसंत तिवारी के एकलौते पुत्र राहुल (26) की बरेली जिले के भोजीपुरा में बाइक दुर्घटना से मौत हो गई। बुधवार को राहुल अपने किच्छा निवासी दोस्त चित्रांश के साथ नई बाइक खरीदने बरेली जा रहे थे। इसी बीच उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें राममूर्ति अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टर ने राहुल को मृत घोषित कर दिया। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने परिवार के सदस्यों से फोन पर ढांढस बंधाया। राहुल के निधन पर कांग्रेस प्रदेश सचिव विनोद कोरंगा, प्रेम आर्य, आकाश मेहता, नारायण बिष्ट, डॉ. डीके सिंह, दीपक देव, विक्रम मेहता, कुंदन दानू, जसविंदर सिंह, खीम सिंह मेहता, दीपक मेहता सहित अनेक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed