Tue. Jun 2nd, 2026

भारत के खिलाफ घातक गेंदबाजी करने वाले नाथन लियोन का बड़ा खुलासा, कहा- ‘विराट-पुजारा को आउट करना

नई दिल्ली,  इंदौर टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टीम के स्पिनर नाथन लियोन ने कमाल की गेंदबाजी कर भारतीय टीम की पारी को 163 रन पर ऑलआउट कर दिया था नाथन ने मैच मे दूसरी पारी में कुल 8 भारतीय बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके बाद कंगारू टीम ने तीसरे दिन के खेल में 76 रनों के लक्ष्य को आसानी से हासिल किया और भारत को तीसरे टेस्ट मैच में 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस बीच तीसरे टेस्ट मैच के बाद नाथन को उनकी शानदार गेंदबाजी का ईनाम भी मिला। उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ से नवाजा गया।

दरअसल, भारतीय टीम ने इंदौर टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया पहली पारी में 109 रन पर ढेर हो गई। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहली पारी में 197 रन बनाए और कुल 88 रनों की बढ़त हासिल की।

इसके बाद दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर नाथन लियोन (Nathan Lyon) ने भारतीय टीम के बल्लेबाजों को क्रीज पर टिकने नहीं दिया और कुल 8 विकेट चटकाए। वहीं, पहली पारी में नाथन ने 3 विकेट लिए थे। ऐसे में कुल 11 विकेट चटकाने के बाद नाथन को शानदार गेंदबाजी के लिए तीसरे टेस्ट के बाद प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला।

इस दौरान नाथन ने कहा कि मैं अपनी गेंदबाजी को इंजॉय कर रहा था। इस पिच पर गेंद अच्छी तरह से स्पिन हो रही थी। मुझे गर्व है कि मैंने अच्छी टीम के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की। हमारे बल्लेबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया, जिससे टीम को यह जीत हासिल हुई। इसके साथ ही नाथन ने कहा,

यह काफी रोमांच सीरीज है और इस मैच में अच्छा योगदान देना मेरे लिए बड़ी बात रही है। मेरे पास बहुत विविधता नहीं है लेकिन मैं अपने सर्वश्रेष्ठ गेंद पर विश्वास जताता हूं और शायद मुझे इसका फ़ायदा मिलता है। मैं बहुत भाग्यशाली रहा हूं कि मैं विराट और पुजारा जैसे बढ़िया बल्लेबाजों को चुनौती दे सकता हूं”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed