सफल रहा ट्रायल…ड्रोन से 26 किलोमीटर दूर 15 मिनट में एम्स से यमकेश्वर पहुंचाई टीबी की दवाईयां
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान(एम्स) ऋषिकेश ने ड्रोन के माध्मय से 15 मिनट में यमकेश्वर ब्लॉक के जुड्डा गांव में टीबी की दवाईयां पहुंचाई। एम्स से जुड्डा की दूरी 26 किलोमीटर है। एम्स उत्तराखंड के दूरस्थ और दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों में ड्रोन से टीबी की दवा पहुंचाने के लिए ट्रायल कर रहा है।
