Tue. Aug 4th, 2026

हल्द्वानी…क्रिकेट : राजकीय मेडिकल कालेज के दीवान सिंह चौहान का चयन आल इंडिया सिविल सर्विसेज क्रिकेट टूर्नामेंट के उत्तराखंड की टीम में

हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कालेज के वैयक्तिक सहायक दीवान सिंह चौहान का चयन आल इंडिया सिविल सर्विसेज क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए हुआ है।

वे 11 मार्च से 19 मार्च तक होने वाली इस अखिल भारतीय टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए होली के बाद रवाना होंगे। दीवान चौहान के चयन पर मेडिकल कालेज प्राचार्य डा. अरुण जोशी सहित तमाम अधिकारियों ने शुभकामनाएं दी हैं

यह प्रतियोगिता 9 से 19 मार्च तक पंजाब के मोहाली में खेली जाएगी।

टीम में उनके अलावा शिक्षा विभाग से कंवलदीप सिंह,कुलदीप कुमार, मनीेष कुमार, जगजीत रमोला,अमित कुमार, प्रभात पुंडीर,धमेंद्र चौहान,अशोक गंगोला व अजय प्रकाश नैथानी, सिंचाई विभाग से प्रवेश सेमवाल, प्रकाश सिंह बिष्ट , विधानसभा से शिवम छाबड़ा व राजेंद्र प्रसाद चौधरी, सचिवालय से सागर कुमार व सचिन रमोला शामिल हैं। टीम के कोच विधानसभा से बिनेश चंद्रा होंगे जबकि सचिवालय के अनिल नेगी टीम मैनेजर होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed