Tue. Nov 24th, 2026

अज्ञात वाहन की चपेट में आकर युवक की मौत

गदरपुर। सड़क किनारे टहल रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक बुधवार शाम करीब सात बजे ग्राम कुंदन नगर पांच नंबर निवासी राजू मंडल (33) घर के बाहर टहल रहा था। वह टहलते हुए हरीपुरा नंबर चार स्थित पुलिया के पास पहुंचा था, तभी पीछे से तेज गति से आए वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में राजू गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। सूचना पर एसआई ओमप्रकाश टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। वह चार भाई बहनों में दूसरे नंबर का राजू अविवाहित था और सिडकुल की एक कंपनी में काम करता था। थाना पुलिस ने बताया कि घटना के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए हैं और फुटेज में एक संदिग्ध ट्रक नजर आया है। अंदेशा है कि इसी ट्रक ने राजू को टक्कर मारी है। फुटेज के आधार पर ट्रक की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed