Thu. Nov 26th, 2026

रोडवेज की तीन बसों का संचालन ठप रहने से यात्री परेशान

अल्मोड़ा। होली मनाकर लौटने वाले यात्रियों को रोडवेज राहत नहीं दे सका। रोडवेज की तीन सेवाओं का संचालन ठप रहने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
छलड़ी के बाद प्रवासी अब अपने गंतव्य और कार्य स्थलों को लौटने लगे हैं। बृहस्पतिवार को काफी संख्या में प्रवासी अपने ठिकानों को लौटने के लिए रोडवेज स्टेशन पहुंचे। सुबह से ही रोडवेज स्टेशन में यात्रियों की भीड़ जुटी रही लेकिन तीन सेवाओं अल्मोड़ा-लमगड़ा-दिल्ली, अल्मोड़ा-बेतालघाट-दिल्ली और अल्मोड़ा-टनकपुर का संचालन ठप रहने से यात्री परेशान रहे। अंत में उन्हें टैक्सियों से अपने गंतव्य के लिए रवाना होना पड़ा।
आज और बढ़ सकती है भीड़
अल्मोड़ा। निगम के मुताबिक शुक्रवार को यात्रियों की भीड़ बढ़ने का अंदेशा है। ऐसे में निगम ने अतिरिक्त बसों के संचालन की तैयारी की है। रोडवेज के सहायक महाप्रबंधक राजेंद्र कुमार ने बताया कि जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। यात्रियों को राहत देने के लिए निगम तैयार है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed