Tue. Jun 16th, 2026

रींगस में टावरों से मशीनें चोरी:4जी का प्रसारण करने वाली 6 मशीनों को चुराया, तारबंदी को काटा

रींगस पुलिस थाना क्षेत्र के लांपुवा गांव और रींगस नगर पालिका क्षेत्र के बीकानेर स्टैंड पर लगे हुए मोबाइल टावरों से 4जी की छह मशीनें चोरी हो गईं। जिस पर मोबाइल टावर कंपनी कर्मचारी ने पुलिस थाने पर पहुंचकर चोरियों का मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस ने बताया कि एटीसी कंपनी के कर्मचारी पवन कुमार पुत्र नंदलाल स्वामी निवासी वार्ड नंबर 26 रींगस और ओम प्रकाश पुत्र मोहनलाल सैनी कोटड़ी सिमारला ने मुकदमा दर्ज करवाया कि रींगस के बीकानेर बस स्टैंड पर पेट्रोल पंप के पास एटीसी कंपनी का मोबाइल टावर लगा हुआ है।

इस टावर से 4जी प्रसारण करने वाली मशीन चोरी हो गई। साथ ही लांपुवा गांव में लगे हुए टावर से भी एटीसी कंपनी की 4जी प्रसारण करने वाली चार मशीनें व वोडाफोन की दो मशीनें चोरी हो गई। चोरों ने टावर के चारों ओर हो रखी तारबंदी को काटकर टावर परिसर में प्रवेश किया। इसके बाद दोनों टावरों से 6 मशीनें चुराई है। 4जी टेक्नोलॉजी डाउन होने पर टावर में कर्मचारियों ने पहुंचकर जांच की। जांच में सामने आया कि दोनों टावरों से छह मशीने चोरी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed