Wed. Nov 18th, 2026

समिति के सदस्यों को मिलेगा नौ फीसदी लाभांश

सितारगंज। बहुउद्देशीय उत्तरी दीर्घाकार सहकारी समिति के वार्षिक अधिवेशन में पिछले चार वर्षों के आय-व्यय एवं लाभ-हानि का ब्योरा पेश किया। सचिव ने समिति के सदस्यों को नौ फीसदी लाभांश देने की घोषणा की।
समिति अध्यक्ष चरण सिंह राणा की अध्यक्षता में हुए अधिवेशन में सचिव राकेश त्यागी ने 110.76 लाख रुपये के आगामी बजट को पास किया। इसमें 19.59 लाख रुपये का लाभ होने का अनुमान व्यक्त किया गया है।

अधिवेशन में समिति के पुराने भवन में दुकानें बनाए जाने, पुराने उर्वरक गोदाम को ध्वस्त करने की स्वीकृति प्रदान की गई। संचालकों ने सदस्यों का बीमा कराने की मांग रखी। वहां सूरज नारायण, रामभरोसे राणा, अर्पणा वल्दिया, शंकर सहाय, महेंद्र पाल, सुरेश सती, सुमित वर्मा, ताहिर मलिक, बिरेंद्र राणा, टुक्खा सिंह, सरोजिनी देवी, नरसिंह राणा आदि थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *