Fri. Nov 20th, 2026

आज हल्द्वानी में तय होगा गेहूं खरीद का लक्ष्य

काशीपुर। खाद्य आयुक्त कुमाऊं कार्यालय हल्द्वानी में आज होने वाली बैठक में इस सीजन में गेहूं खरीद का लक्ष्य तय किया जाएगा। एक अप्रैल से सरकारी गेहूं की खरीद शुरू हो जाएगी। एसएमआई काशीपुर दिनेश कुमार ने बताया कि बैठक के बाद विभागों और एजेंसियों का खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया जाएगा। पिछले साल काशीपुर में खाद्य विभाग के तीन खरीद केंद्र थे। उधर, अपर विकास सहकारी अधिकारी प्रेम प्रकाश ने बताया कि पिछले साल क्षेत्र में सहकारी समितियों के नौ खरीद केंद्र खोले गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *