Sun. Jul 12th, 2026

हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम करा रहा कोर्स, 23 तक चलेगा कैंप

लाहौल-स्पीति हिमाचल के जनजातीय जिला लाहौल स्पीति के माउंटेनियरिंग सब सेंटर जिस्पा में इन दिनों हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के सहयोग से बेसिक स्की कोर्स करवाया जा रहा है। 14 दिवसीय स्कीइंग कोर्स में 35 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। जिनमें मुख्यत: कांगड़ा, लाहौल, कुल्लू के प्रतिभागी स्की स्पोर्ट्स की बारीकियां सीख रहे हैं।

समय-समय पर युवाओं को सिखाई जाती हैं साहसिक खेलों की बारीकियां
जिस्पा माउंटेनियर सब सेंटर इंचार्ज मोहन नाजु ने जानकारी देते हुए बताया कि 10 मार्च से शुरू हुए बेसिक स्की कैंप का समापन 23 मार्च को होगा। हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में युवाओं को साहसिक खेल स्की के बारे में जानकारी दी जा रही है। मोहन नाजु ने बताया कि विभाग समय-समय पर युवाओं को साहसिक खेलों की बारीकियां सिखाने के लिए इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करवाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *