Mon. Nov 23rd, 2026

उत्कृष्ट राज्य के रूप में बढ़ रहा उत्तराखंड : भगत

हल्द्वानी। पूर्व कैबिनेट मंत्री व कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी ने एक साल में कई एतिहासिक कार्य किये हैं। चुनाव के दौरान जो घोषणाएं की थीं उन पर काम करते हुए पूर्ण किया जा रहा है। अंत्योदय कार्डधारकों को तीन गैस सिलिंडर मुफ्त दिए जा रहे हैं, सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण और राज्य आंदोलनकारियों को 10 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था लागू की है। देश का सख्त नकल विरोधी पहला कानून लागू किया गया। आज का उत्तराखंड उत्कृष्ट उत्तराखंड के रूप में बढ़ रहा है।

विधायक भगत बृहस्पतिवार को एमबीपीजी कॉलेज में बहुउद्देशीय शिविर को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। शिविर का आयोजन राज्य सरकार के एक साल पूरे होने पर एक साल-नई मिसाल”” के तहत किया गया था।

मेयर जोगेंद्र रौतेला ने कहा कि एक वह समय था जब नगर निगम के कर्मियों को कई माह तक वेतन नहीं मिल पाता था। अब बजट की कोई कमी नहीं है। शहरी विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। विधायक रामसिंह कैड़ा ने कहा कि एक साल में सरकार ने उल्लेखनीय काम किए हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट ने कहा कि भ्रष्टाचार पर धामी सरकार ने वार किया और 81 लोगों को जेल भेजा। हर विधानसभा क्षेत्र में बहुउद्देश्यीय शिविर लगेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed