Fri. Nov 27th, 2026

हितेश की आईआईटी जैम में ऑल इंडिया में तीसरी रैंक

खटीमा। खटीमा के बेटे हितेश पांडेय ने आईआईटी की ओर से आयोजित जैम ज्वाइंट एडमिशन टेस्ट फाॅर मास्टर्स में ऑल इंडिया तीसरी रैंक प्राप्त की है। वह भौतिक विज्ञान विषय से इस परीक्षा में शामिल हुए और 73 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। देशभर में 12,350 युवाओं ने यह परीक्षा दी थी।
एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाले हितेश पांडेय ने हाई स्कूल और इंटर की परीक्षा हिंद पब्लिक स्कूल से पास की है। स्कूल के प्रबंधक नीरज कुमार, प्रशासिका मंजू खन्ना, प्रधानाचार्य आनंद सामंत, उप प्रधानाचार्या पूजा जोशी, उपासना बिष्ट, रेनू सिंह आदि ने बधाई दी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed