Thu. Nov 26th, 2026

ट्रक की चपेट में आकर स्कूटी सवार महिला की मौत

काशीपुर। ट्रक की चपेट में आकर स्कूटी सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को गंभीर हालत में राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां महिला ने दम तोड़ दिया, जबकि घायल पति का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है

मूलरूप से गांधीपुर पोस्ट बरियारपुर जनपद मुंगेर बिहार निवासी मनीष ठाकुर पिछले करीब पांच वर्षों से बाजपुर रोड स्थित आलू फार्म के समीप किराये पर रहकर एक फैक्टरी में मजदूरी का कार्य करता है। वहीं, 35 वर्षीय पत्नी रेशम देवी भी जैतपुर घोसी स्थित एक मटर प्लांट में मजदूरी करती है।

रविवार शाम को मनीष काम के बाद पत्नी को स्कूटी पर बैठाकर घर लौट रहा था। बाजपुर रोड पर आलू फार्म के समीप अनियंत्रित ट्रक ने उनकी स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। आईटीआई पुलिस ने दोनों घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed