Fri. Jul 31st, 2026

लक्ष्मणगढ़ में 3 घंटे बिजली कटौती:सुबह 8 से 11 बजे तक आपूर्ति रहेगी बाधित, मेंटिनेंस का होगा काम

लक्ष्मणगढ़ के ग्रामीणों इलाकों में मंगलवार 28 मार्च को 3 घंटे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। कल 132 केवी कुदन और आंतरोली बिजली सब स्टेशन पर मेंटिनेंस का काम होगा। जिस कारण सुबह 8 बजे से 11 बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी।

इन क्षेत्रों में आपूर्ति रहेगी बंद

लक्ष्मणगढ़ के सहायक अभियंता अमित कुमार राणा ने बताया कि 132 केवी कुदन और आंतरोली बिजली सब स्टेशन से जुड़े लक्ष्मणगढ़ उपखंड के पालड़ी, लालासी, खींवासर, रहनावा, सांखू, बीदसर, डुडवा और बिडोदी गांव के बिजली सब स्टेशन पर बिजली बंद रहेगी। जिसके कारण इन सब स्टेशनों से जुड़े करीब डेढ़ दर्जन गांवों में कल 3 घंटे बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed