Thu. Nov 26th, 2026

जयसिंहपुर के आलमपुर में सड़क हादसा:टिप्पर की टक्कर से बाइक सवार घायल, हमीरपुर मेडिकल कॉलेज रेफर

जयसिंहपुर हिमाचल के कांगड़ा स्थित पुलिस थाना लंबागांव के तहत आलमपुर के साईं गांव में मंगलवार रात बाइक और टिप्पर की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार रजत निवासी जांगल गंभीर घायल हो गया। रजत को सुजानपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर किया गया है।

टिप्पर चालक पर केस दर्ज
थाना प्रभारी प्रेम पाल शर्मा ने बताया कि दोपहिया वाहन चालक सुजानपुर की तरफ से थुरल की तरफ आ रहा था, जबकि टिप्पर थुरल की तरफ से आलमपुर जा रहा था। इसी दौरान साईं गांव के पास टिप्पर चालक ने दूसरी गाड़ी को ओवरटेक करते हुए बाइक को टक्कर मार दी। पुलिस ने टिप्पर चालक नरेश कुमार निवासी गांव व डाकघर बालकरूपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने दोनों गाड़ियों को अपने कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed