Tue. Aug 25th, 2026

महिला अस्पताल को मिली एक और महिला रोग विशेषज्ञ

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिला महिला अस्पताल में एक स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती हुई है। अब यहां तैनात चार महिला विशेषज्ञ गर्भवतियों और अन्य महिलाओं का उपचार कर उन्हें राहत पहुंचाएंगी। महिला अस्पताल में पूर्व में दो स्थायी और एक संविदा महिला विशेषज्ञ तैनात थीं। सीएमओ डॉ. आरसी पंत ने बताया महिला अस्पताल में एक और स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती हो गई है। उन्होंने बताया कि हवालबाग सीएचसी में तैनात डॉ. कृतिका भंडारी को जिला महिला अस्पताल में संबद्ध किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *