Sat. May 2nd, 2026

कराटे: छह वर्षीय बालक में भार्गव और नौ वर्षीय बालिका में संजना प्रथम

रुद्रपुर। आठवीं जिला स्तरीय कराटे स्पर्धा में छह वर्षीय बालक वर्ग में भार्गव, सात वर्षीय में राघव ने प्रथम स्थान हासिल किया। स्पर्धा में जिलेभर से 200 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
रविवार को मनोज सरकार स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय स्पर्धा का शुभारंभ मुख्य अतिथि विकास शर्मा, विशिष्ट अतिथि एनएसजी कमांडो सूरज ठाकुर और कुमाऊं विवि के क्रीड़ाधिकारी डॉ. नागेंद्र शर्मा ने किया। कराटे में नौ वर्षीय बालिका में संजना ने प्रथम स्थान हासिल किया। इसी तरह 10 वर्षीय बालिका में मिताली, 11 वर्षीय बालिका में ओजस्वी अव्वल रहे। 10 वर्षीय बालक वर्ग में आदर्श ने प्रथम स्थान हासिल किया। कराटे कोच लक्ष्मण सिंह ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग कराया जाएगा। इस दौरान निरुपमा, आस्था, जपजोत, यश, आदया, श्रमिष्ठा, मरनालिनी, कनक, सिद्धार्थ चंद आदि खिलाड़ियों ने भी स्पर्धा में अच्छा प्रदर्शन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *