Sat. May 2nd, 2026

दो से आठ जून तक रहेगी ग्रीष्मोत्सव की धूम

पौड़ी। जिला मुख्यालय पौड़ी में आगामी दो से आठ जून तक ग्रीष्मोत्सव की धूम रहेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रामलीला मैदान में ग्रीष्मोत्सव का उद्घाटन करेंगे। नगर पालिका की बोर्ड बैठक में आयोजन पर चर्चा हुई जिसमें सर्वसम्मति से आगामी दो से आठ जून तक ग्रीष्मोत्सव का निण्रय लिया गया। पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम ने बताया कि ग्रीष्मोत्सव के आयोजन को लेकर शहरवासियों में हमेशा से एक अलग उत्साह देखने को मिला है। इस मौके पर ईओ गौरव भसीन, सभासद यशोदा नेगी, हेमंती गुसांई, विनीता देवी, रंजीता गौरशाली, मनमोहन सिंह, मकान सिंह, सरस्वती प्रकाश, दिलीप आदि मौजूद रहे। संवाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *