Sun. Aug 2nd, 2026

सफेद और गुलाबी राशनकार्ड धारकों को मिलेगा एक किलो मडुवा

हल्द्वानी। सफेद और गुलाबी कार्डधारकों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश भर में कार्डधारकों को इस महीने से एक किलो चावल के बदले एक किलो मडुवा मुफ्त मिलेगा। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं।

राज्य सरकार मोटे अनाज को प्रोत्साहित कर रही है इसी तर्ज पर सस्ते गल्ले की दुकानों में मडुवा देने की योजना बनाई गई थी। अब खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने इसके आदेश दे दिए हैं।

आरएफसी कुमाऊं बीएस चलाल ने बताया कि मई से ही राशन कार्ड धारकों को मडुवा दिया जाएगा। इसका आवंटन किया जा चुका है। राज्य में 13.91 लाख कार्डधारक हैं। एक राशन कार्ड पर एक किलो मडुवा मुफ्त मिलेगा। कहा कि इसी सप्ताह कुमाऊं के सभी गोदामों में मडुवा उपलब्ध करा दिया जाएगा। उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ लि. मडुवा उपलब्ध कराएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed