Sun. May 31st, 2026

देहरादून डीएम का बड़ा एक्शन, रायवाला के ग्राम प्रधान को पद से किया बर्खास्त

रायवाला ग्राम प्रधान को पद से बर्खास्त कर दिया गया है। ग्राम प्रधान सागर गिरि पर फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर चुनाव लड़ने का आरोप था। जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर डीएम ने बर्खास्तगी की कार्रवाई की है। उधर, बर्खास्त प्रधान ने इसे एकतरफा कार्रवाई बताया है।

रायवाला ग्राम पंचायत निवासी राम बहादुर क्षेत्री की शिकायत और स्क्रूटनी कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर डीएम सोनिका ने रायवाला के ग्राम प्रधान सागर गिरि का जाति प्रमाण पत्र निरस्त कर दिया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर उन्हें पद से हटा दिया गया। उप चुनाव होने तक उप प्रधान जयानंद डिमरी को कार्यभार संभालने के निर्देश मिले हैं। सागर गिरि पर आरोप था कि उन्होंने पंचायत चुनाव के दौरान गलत जाति प्रमाण बनवाकर अपने कागजातों के साथ लगाए थे। गलत कागजात के आधार पर वह आरक्षित सीट पर ग्राम प्रधान बने गए थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed