Sun. Nov 22nd, 2026

बचकोट गांव में किसानों को खेती की जानकारी दी

चंपावत। कृषक महोत्सव के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को कृषि रथ नेपाल सीमा से लगे बचकोट गांव में पहुंचा। विभागों की ओर से किसानों को खेती-किसानी से संबंधित उपयोगी जानकारी देने के साथ ही मडुंवा और मूंग आदि के बीजों का वितरण किया गया।

सहायक कृषि अधिकारी राना सिंह की ओर से मंडुवे में पाए जाने वाले पौष्टिक तत्वों की उपयोगिता, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड से संबंधित जानकारी दी गई। कृषि विज्ञान केंद्र के डॉ. भूपेंद्र सिंह खड़ायत ने पारंपरिक बीजों के संरक्षण और फसल सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। पशुपालन विभाग की ओर से पशुओं से संबंधित दवाओं और उद्यान विभाग की ओर से औद्यानिक औजार, सब्जी बीज अनुदानित मूल्य पर वितरण किए गए। ग्राम प्रधान पुष्कर सिंह की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में सहायक कृषि अधिकारी सुरजीत सिंह, ब्लॉक तकनीकी प्रबंधक अजय चौकरायत, राजकीय दुग्ध पर्यवेक्षक शिवनाथ चौधरी, विनीता बोहरा, उद्यान निरीक्षक अरविंद सिंह, पशुधन प्रसार अधिकारी अरविंद कुमार, बीडीसी सदस्य मनोज जोशी ,दिनेश चंद्र, गिरीश जोशी, बसंती देवी, पुष्कर राम आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *