Sun. Oct 4th, 2026

राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद:खेल अकादमियों में प्रवेश; स्पर्धा 15 से

जैसलमेर राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद की ओर से विभिन्न खेल अकादमियों में प्रवेश के लिए एसएमएस स्टेडियम जयपुर में 15 मई से चयन स्पर्धा हाेगी। इसमें बास्केटबॉल, फुटबाल, तीरंदाजी, हॉकी, कबड्डी, वॉलीबॉल, कुश्ती, साइक्लिंग, एथलेटिक्स, हैंडबॉल की अकादमी के लिए प्रवेश लिए जाएंगे।

खिलाड़ी का चयन दस्तावेज सत्यापन, मेडिकल टेस्ट, शारीरिक दक्षता परीक्षा तथा खेल कौशल परीक्षण निर्धारित मापदंडों के अनुसार पाए जाने पर वरीयता के आधार पर होगा। खिलाड़ी की आयु 1 जुलाई 2023 में न्यूनतम 14 और अधिकतम 18 साल हाेना जरूरी है।

बास्केटबॉल बालक सीनियर वर्ग में न्यूनतम 18 तथा अधिकतम 20 साल िनर्धारित है। खिलाड़ी आवेदन पत्र www.rssc.in से डाउनलोड कर 8 मई तक जमा करवा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed