Thu. Aug 13th, 2026

अजित नारायण और अचिंता शेउली 73 किग्रा के ग्रुप बी में शीर्ष दो स्थान पर रहे

भारतीय भारोत्तोलक अजीत नारायण और अचिंता श्युली सोमवार को यहां एशियाई चैंपियनशिप की पुरुषों की 73 किग्रा स्पर्धा के ग्रुप बी में क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर रहे। अपने पहले सीनियर अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में प्रतिस्पर्धा कर रहे अजित ने कुल 307 किग्रा (139 किग्रा + 168 किग्रा) का भार उठाया, जबकि अचिंता केवल 305 किग्रा (140 किग्रा + 165 किग्रा) का कुल भार ही उठा सके। भारत के इन दोनों भारोत्तोलकों को उनके शुरुआती भार के आधार पर ग्रुप बी रखा गया था। भारोत्तोलन में अधिकतम शुरुआती भार रखने वाले खिलाड़ियों को ग्रुप ए और उसके बाद के खिलाड़ियों को ग्रुप बी में रखा जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed