Mon. Nov 23rd, 2026

बहुउद्देशीय शिविर में दी सरकार की योजनाओं की जानकारी

नौगांव। सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत नौगांव में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख सरोज पंवार ने किया। उन्होंने वहां लगे स्टालों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इन शिविर में अधिक से अधिक संख्या में ग्रामीणों को पहुंचाना चाहिए। जिससे उनकी समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया जा सके।

शिविर के दौरान समाज कल्याण ने अटल आवास के चार, पारिवारिक लाभ के तीन आवेदनो का मौके पर निस्तारण किया गया। शिविर के दौरान ज्येष्ठ उप प्रमुख कृष्ण सिंह राणा, बीडीओ दिनेश जोशी, सहायक समाज कल्याण अधिकारी सुनील रावत, वैयक्तिक सहायक गोपाल राणा, आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *